एक अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया।

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, सभापति, कई मंत्री के अलावा कई अधिकारी के साथ भारी संख्या में रोजेदार थे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई मंत्रीगण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद थे।

CM Awas 1 22Scope News

CM Awas 2 22Scope News

CM Awas 3 22Scope News

CM Awas 4 22Scope News

CM Awas 5 22Scope News

यह भी पढ़े : JDU द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Dhanbad Municipal Corporation action: बिना नक्शे बना “गोल्डेन वेडिंग पैलेस” क्यों...

Dhanbad Municipal Corporation Action: धनबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, नगर निगम ने भूली बाईपास रोड पर आरा मोड़...

निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन से गिरकर मजदूर की मौत, DM ने...

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आठ मंजिला भवन में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। भवन निर्माण कार्य में...

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...