Advertisment

औरंगाबाद NH-139 पर स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर, 2 युवक की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पुल के पास अकबरपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

दोनों गांवों में मातम का माहौल कायम हो गया

वहीं दोनों गांवों में मातम का माहौल कायम हो गया। मृतकों की पहचान राजकुमार बिगहा निवासी सोनू कुमार और साहिल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से किसी काम से दाउदनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कि दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Aurangabad Acc 1 22Scope News

टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोग तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शौक अपने कब्जे में लिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Aurangabad Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर काटा बवाल

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...