2 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे नितिन नवीन, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर अभी थोड़ी देर पहले पटना पहुंच गए हैं। अपने पुराने क्षेत्र बांकीपुर में काफी सक्रिय दिख रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ वे बैठक करेंगे और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। दौरे के दौरान वे मंदिरी इलाके में नाला निर्माण का निरीक्षण भी करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। पटना एयरपोर्ट पर नितिन नवीन का बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और विधायक संजीव चौरसिया सहित कई भाजपा नेता ने उनका स्वागत किया

नितिन नवीन का बापू सभागार में नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद प्रदेश पदाधिकारियों व विधायक दल के साथ अहम बैठक होगी

आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना में बापू सभागार में नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद प्रदेश पदाधिकारियों और विधायक दल के साथ अहम बैठक होगी। जिसमें आगे की राजनीतिक रणनीति पर बात होगी। चार जून को देर शाम वे पटना से ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका गृह राज्य का दौरा है, इसलिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Nitin Navin 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नितिन नवीन और शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पटना, थोड़ी देर में BJP विधायक दल की बैठक

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...