बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक और जान, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जहानाबाद : मखदुमपुर बाजार में गुरुवार की सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय चंदन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि संबंधित पोल में करंट आने की शिकायत कई दिनों पहले ही बिजली विभाग और स्थानीय अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

मखदुमपुर बाजार निवासी चंदन कुमार रोज की तरह सुबह अपनी लिट्टी की दुकान खोलने पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर बाजार निवासी चंदन कुमार रोज की तरह सुबह अपनी लिट्टी की दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद वह पास में शौच के लिए गए। इसी दौरान रास्ते में स्थित बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वह पोल से चिपक गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और मखदुमपुर थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लाठियों की मदद से युवक को करंट के प्रभाव से अलग किया गया।

Jehanabad Maut 1 22Scope News

मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है

हालांकि, तबतक बहुत देर हो चुकी थी और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस पोल में करंट उतर रहा था, उसकी शिकायत कई बार की गई थी। इतना ही नहीं, दो दिन पूर्व उसी स्थान पर करंट लगने से एक बेजुबान कुत्ते की भी मौत हो गई थी। उस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देकर पोल की मरम्मत कराने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

Jehanabad Maut 2 1 22Scope News

यदि समय रहते विभाग ने आवश्यक कदम उठाए होते तो आज एक युवक की जान नहीं जाती – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने आवश्यक कदम उठाए होते तो आज एक युवक की जान नहीं जाती। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं स्थानीय लोग बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Jehanabad Maut 22Scope News

 

यह भी पढ़े : रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Vimla Pradhan Death: विमला प्रधान के निधन पर भावुक हुए सीएम...

Vimla Pradhan Death, रांची: झारखंड की पूर्व पर्यटन मंत्री और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री दिवंगत विमला...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: बोकारो रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद शनिवार को बोकारो...

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...