युवक की चाकू से गोद कर हत्या, 2 गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस जांच में जुटी

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के खाजेकलां थाना अंतर्गत टिकिया टोली में सोमवार की देर रात को सूरज नाम के युवक की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दिया गया। सूरज बिजली डेकोरेट का काम करता था। बगल में ही एक के कार्यक्रम में डेकोरेट का काम करता था। रात में डेकोरेट का काम कर अपने घर लौट रहा था। उसी क्रम में मोहल्ले के ही तीन युवकों ने सूरज को चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी।

सूरज की जब हत्या हो रही थी तो उसके छोटे भाई भी दौड़ता हुआ आया, उसे भी की गई मारने की कोशिश

आपको बता दें कि सूरज की जब हत्या हो रही थी तो उसके छोटे भाई भी दौड़ता हुआ आया। उसे भी लोग मारने लगे तो जान बचाकर भागा। तबतक तीन युवक मिलकर सूरज की मौत की घाट उतार डाला। जिसमें दो युवक को पुलिस पकड़ ली है। एक आकाश जो है कि अभी भी फरार है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि रात में सूरज काम कर के लौट रहा था तभी तीन युवक सुरज पर हमला बोल दिया। हमला करने के बाद सभी फरार हो गए।

Patna Hatya 1 22Scope News

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल सुरज को अस्पताल ले गई

वहीं वहां पर मौजूद लोगों और घर वालों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सुरज को अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही क्षेत्र में तनाव है। परिजन का कहना है कि उसका पूरा परिवार अपराधी चरित्र कर रहा है। उसके पिता का भी पहले हत्या हो चुकी है। हत्या करने वाले का दूसरा उसका भाई भी जेल जा चुका है। अब तीसरा भाई ने हमारे भाई की हत्या की है।

Patna Hatya 2 22Scope News

पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है

पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। अपराधियों के बारे में जांच पड़ताल कर उसे पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक का नाम साहिल है दूसरे का नाम शक्ति है। दोनों युवक पुलिस के गिरफ्त में है और एक अपराधी फरार है। फरार अपराधी का नाम आकाश है। पुलिस उसे ढूढ़ रही है।

Patna Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...