गंगा उद्भव योजना का सीएम ने किया उद्घाटन,  गया, नवादा और नालंदा जिले को मिलेगा शुद्ध पानी

Nawada– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्भव योजना का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सीएम ने कहा इस योजना से नालंदा, नवादा और गया जिले के शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा.

इस दौरान लोगों की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी रही. माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर किसी राजनीतिक भूचाल लाने की घोषणा कर सकते हैं. लोगों की उत्सुकता इस बात के कारण थी कि बिहार में राजनीतिक भूचाल की खबरों के बीच आज मुख्यमंत्री नालंदा, नवादा और गया जिले के लिए परियोजना का उद्घाटन कर रहे थें. नीतीश कुमार की यह खासियत रही है कि जब जब भी बिहार में किसी नयी राजनीतिक समीकरण की तलाश करते हैं, उसके पहले वह नालंदा की यात्रा जरुर करते हैं. लेकिन नीतीश कुमार  केवल गंगा उद्धव योजना के बारे में बयान देते रहें.

गंगा उद्भव योजना के बहाने राजनीतिक घोषणा की थी आशा

जब उनसे राज्य सभा के बारे में सवाल किया गया तो वह अपनी कार में बैठकर चलते बने. वैसे नीतीश कुमार की यह नेचर भी है. वह अपने पत्ते अंतिम वक्त तक नहीं खोलते. हाल के दिनों में बिहार में चल रहे सियासी चर्चाओं के बाद आम जनों की निगाहें उनकी ओर लगी है. माना यह जा रहा है कि यदि नीतीश कुमार कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार करते हैं, तो उससे बिहार और देश की राजनीति में बदलाव आ सकता है. वर्तमान राजनीति की दिशा बदल सकती है. यदि जदयू नेताओं की बात करें तो इस अवसर पर आरसीपी गुट को कोई नेता वहां नजर नहीं आया.    

रिपोर्ट- अनील

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img