नई पीढ़ी के बच्चों को संस्कारों के साथ शिक्षा दें शिक्षक- डीके सिंह

प्रोफेशनल कांग्रेस ने शिक्षकों को किया सम्मानित

धनबाद : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर धनबाद जिला प्रोफेशनल कांग्रेस ने धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया। मौके पर जिले के तमाम दिग्गज कांग्रेसी मौजूद रहें।

प्रोफेसनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षकों को आज सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है। नई पीढ़ी के बच्चों को न सिर्फ पाठ्यक्रम से जुड़ी शिक्षा देना बल्कि उन्हें व्यवहारिक एवं संस्कार युक्त शिक्षा देना भी उनकी जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि बहुत सारे शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह अत्यंत संवेदनशीलता के साथ करते हैं। लेकिन कई दफा समाज में कुछ ऐसे शिक्षक भी दिख जाते हैं जिनका आचरण शिक्षकों जैसा नहीं होता। समाज को नई दिशा देने के लिए उन तमाम शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य कांग्रेस के तरफ से किया गया है, जिन्होंने अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाया है।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...

नालंदा में बनी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ IFFI के...

गोवा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल तेज होती नजर आ रही है। महोत्सव...

Giridih Double Murder: गिरिडीह में ससुर और बहू की टांगी से...

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के खावा में ससुर और बहू की टांगी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने बासुदेव मंडल पर...