झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम का एमएसएमई के बीच MoU

चयनित आईडिया को 15 लाख का मिलेगा फंड

रांची : झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम का केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम

एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के बीच सोमवार को MoU हुआ.

शालिनी महतो एवं साकेत कुमार के आईडिया को झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम से चयनित किया है.

जिसके तहत झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची एवं दोनों इनक्यूबेटी के बीच

इनक्यूबेशन कंपोनेंट ऑफ एमएसएमई इनोवेटिव स्कीम के तहत एमओयू हुआ.

इस स्कीम के तहत चयनित आईडिया को 15 लाख या 85 परसेंट ऑफ प्रोजेक्ट कॉस्ट का फंड मिलेगा.

देश में उद्यमिता की संख्या बढ़ाने के लिए एवं इनोवेटिव सोच से समाज की समस्याओं को

दूर करने के लिए केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) एमओयू हुआ.

mou1 22Scope News

डिप्रेशन की पहचान और इलाज में मिलेगी सफलता

आईआईआईटी के प्रोफेसर शालिनी महतो डिप्रेशन से बढ़ती समस्याओं से निजात पाने के लिए ऐसे डिवाइस बना रही है,

जिससे दुनिया में पहली बार डिप्रेशन की पहचान और इलाज में सफलता मिलेगी.

आपने आईडिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक वेरावल डिवाइस होगा.

यानी जिसको हम पहन सकते हैं, और जिससे हम डिप्रेशन को नाप सकते हैं.

डिप्रेशन एक साइकेट्रिस्ट डिसऑर्डर (मनोचिकित्सक विकार) है जो हम नॉर्मल टेस्ट से नापा नहीं सकते हैं.

इसको नापने के लिए ब्रेन सिग्नल का इस्तेमाल किया जाएगा.

mou12 22Scope News

ऐसे मिलेगी जानकारी

उन्होंने कहा कि इसके तहत हेडबैंड या टोपी आदि जैसे किसी चीज पर डिवाइस लगाई जाएगी.

जिससे दिमाग के सिग्नल को देखा जाएगा. उससे उनके डिप्रेशन होने की जानकारी मिलेगी.

इसीलिए इसको उपयोग करने वाला व्यक्ति अगर डिप्रेशन में होगा तो ब्रेन सिग्नल भेजेगा

और इसकी जानकारी केवल उस इंसान को नहीं बल्कि उसके परिजन या उसके डॉक्टर को भी मिल जाएगी.

उन्होंने कहा कि अगर उस व्यक्ति में आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं, तो उसे इस डिवाइस को पहन रोका जा सकता है.

mou123 22Scope News

साहेबगंज में किया ट्रायल

साकेत कुमार ने बताया कि ऐसे फिल्टर का निर्माण किया है, जिसमें पानी से असैनिक को हटाया जा सकता है. इस फिल्टर को झारखंड सरकार के साथ मिलकर सफलतापूर्वक ट्रायल साहेबगंज में किया जा चुका हैं. समझौता साइन करते वक्त टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा, आईआईआईटी रांची के प्रोफेसर शालिनी महतो एवं टूल रूम के फैकेल्टी आशीष कृष्णन मौजूद थे.

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...