नीतीश कुमार के पीएम पद को लेकर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा, जानिए

पटना : जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के 50 सीटों पर

बीजेपी के रोकने का फार्मूले बताया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी विपक्षी एकता

अगर एक साथ एक मंच पर आएगी तो सब कुछ संभव है.

हम सभी की सबसे पहली प्राथमिकता देश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करना है.

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

नीतीश कुमार बिहार के सीएम के साथ-साथ पूरे देश के विपक्षी एकता को मजबूत करने का काम करेंगे.

इससे बिहार के विकास प्रभावित नहीं होगा.

नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए पोस्टर

बता दें कि बिहार में बीजेपी का साथ छोड़ आरजेडी के साथ सरकार बनाने के बाद

से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार बनाकर दिखाया जा रहा है.

पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए. इतना ही नहीं सहयोगी दल आरजेडी ने भी इसका समर्थन किया है. संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश के पीएम उम्मीदवार बनने की बात को नकारा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, उनका काम विपक्षी दलों को एकजुट करना है. ये विपक्षी दल ही तय करेंगे कि उनका नेता कौन होगा.

जदयू को कोई नहीं तोड़ सकता- कुशवाहा

अरुणाचल और मणिपुर में जदयू विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील मोदी का कहना था कि अब बिहार की बारी है. इस सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू को कोई बिहार में तोड़ नहीं पाएगा. ये लोग सिर्फ सपने देखते रहें. गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने जान बूझकर अल्पसंख्यक बहुल वाले इलाके चुने हैं ताकि समाज में तनाव पैदा किया जा सके, ध्रुवीकरण कराया जा सके. लोग सावधान रहे.

नीतीश कुमार से मिले थे केसीआर

गौरतलब है कि अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मुस्लिम बहुल इलाके सीमांचल में रहेंगे. 23 सितंबर को पूर्णिया में रैली होगी. 24 सितंबर को किशनगंज मे बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेकर राव ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव से मुलाकात की थी. केसीआर भी पूरे विपक्ष को एक जुट करने में लगे हुए हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

75 फीसदी मतदाता हमारे साथ, कितना भी उड़ाये फूल, जनता चटायेगी धूल- ललन सिंह

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...