पीड़ितों से मिलने जेठुली गांव पहुंचे विजय सिन्हा
PATNA CITY : जेठुली गांव में हुए खूनी संघर्ष के बाद पीड़ितों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि इस कांड के मुख्य आरोपियों को बचाने में प्रशासन जुटज्ञ हुआ है. बिहार में छपरा कांड हो या जेठुली कांड. सरकार अपराधियों को संरक्षित करने में जुटी है. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उच्चस्तरीय जांच कर आरोपियों की संपत्ति जब्त का पीड़ितों को मुआवजा दे. उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सभी जगह सरकार के संरक्षण में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. महागठबंधन के संरक्षण के बाद बिहार में गुंडाराज का आतंक बढ़ गया है.

अपराधियों ने खुद ही अपने घर में लगाई आग: विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने पुलिस पर पीड़ितों को धमकाने का भी आरोप लगाया है. कहा कि छपरा कांड की तरह जेठूली गांव में भी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने खुद ही घर में आग लगा ली. स्थानीय लोग भी इसी तरह का आरोप लगा रहे हैं.
अपराधियों का कोई धर्म जाति नहीं होता, उनके खिलाफ हों एकजुट : विजय सिन्हा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपराधियों का कोई जाति धर्म नहीं होता. सभी लोग उनके खिलाफ एकजुट होकर विरोध करें तभी अपराधियों को सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सच्चे लोगों के साथ हमेशा खड़ी होती है. पीड़ितों को कानूनी सहायता भी बीजेपी पहुंचाएगी. साथ ही 27 फरवरी को सदन में इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी.
पार्किंग को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद हुआ था खूनी संघर्ष
बता दें कि पिछले दिनों पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद हुई फायरिंग में पांच लोगों को गोली लगी थी. इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद से मुख्य आरोपी बच्चा राय फरार है.
- Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025
- Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा और सरिता की जिंदगी, सिलाई सेंटर और दुकान से बनीं आत्मनिर्भर
- Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

















