Advertisment

युवक की हत्या कर शव को लटकाया, चेहरे को एसिड से जलाए जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टः आशीष कुमार/ न्यूज 22स्कोप

गया: युवक की हत्या – डेल्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के पास बने रेलवे के बंद पड़े

केबिन से एक युवक का शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. यह केविन सालों से बंद पड़ा है.

इस केबिन से ट्रेन का सिग्नल देने का काम किया जाता था. जो जर्जर होने के कारण बंद हो गया था.

जिसे दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया. इसी 2 मंजिला बंद केविन से एक युवक का शव बरामद किया गया है.

युवक का शव फंदे से लटका कर कैलेंडर की तरह दीवाल में चिपका दिया गया था.

देखने से प्रतीत होता है कि युवक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे और शरीर के कई

जगह पर एसिड फेंक कर जलाया गया है.

युवक की हत्या – जांच में जुटी पुलिस

युवक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है. फिलहाल डेल्हा थाना की पुलिस और रेल पुलिस घटनास्थल

पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है.

घटना की जानकारी उस वक्त हुआ जब बच्चे फील्ड में खेल रहे थे. तभी गेंद केबिन में चला गया.

जब बच्चा गेंद लाने को गया तो बच्चे ने शव देखा, जिसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई.

आशंका जताई जा रही है कि किसी दोस्त के द्वारा ही उसकी हत्या कर दी गई है.

उसे केबिन में बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी है.

 

Dhanbad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,...

धनबाद में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए, जबकि तीसरा फरार...

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...