Advertisment

मम्मी-पापा के बाद तेज प्रताप ने भाई को किया याद, कहा- जयचंद हर जगह, सबको करूंगा बेनकाब

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र व विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) गर्लफ्रेंड के विवाद में फंस कर इन दिनों अपनी पार्टी और परिवार दोनों से बाहर हो चुके हैं। परिवार से दूर हैं लेकिन उनके मन में परिवार की चिंता और प्यार कम नहीं हुआ है। वो भावनात्मक तौर पर तो अपने परिवार से जुड़े ही हैं, तभी तो एक के बाद एक सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने परिवार के लोगों की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। भले ही ये पूरी परेशानी खुद उनकी वजह से हो लेकिन परिवार की परेशानी वो बनना नहीं चाहते हैं। उनका कहना है कि साजिश करने वालों को वह जल्द बेनकाब करेंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप ने तेजस्वी से क्या कहा

तेज प्रताप यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद दो पोस्ट किए। पहला पोस्ट उन्होंने पिता लालू यादव- मां राबड़ी देवी के नाम लिखा तो दूसरा पोस्ट भाई तेजस्वी यादव को किया। उन्होंने कहा कि मेरे भाई भरोसा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं। फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि मम्मी पापा का ख्याल रखना।

‘मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सको’

तेज प्रताप यादव ने लिखा कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं, हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोसा रखना। मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं। फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।

यह भी देखें :

‘जयचंद’ को जल्द करेंगे बेनकाब – तेज प्रताप

आपको बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप ने लालू यादव और राबड़ी देवी को पोस्ट कर लिखा कि मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे। यानी दोनों ही पोस्ट में उन्होंने ‘जयचंद’ का जिक्र किया है। तेज प्रताप का कहना है कि उनके आस-पास रहने वाले ही कुछ लोगों की साजिश का वो शिकार हुए हैं, जिसे जल्द वो बेनकाब करेंगे।

यह भी पढ़े : Lalu यादव हैं तो हम भी…, तेज प्रताप प्रकरण में अब सामने आये अनुष्का के मामा ने दे दी बड़ी चेतावनी…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का...

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह...

बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला...

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क...

RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा...

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले...