Commercial Advertisment

पंजाब में गणतंत्र दिवस पर संविधान को लगाई आग, अंबेडकर प्रतिमा की खंडित

डिजिटल डेस्क : पंजाब में गणतंत्र दिवस पर संविधान को लगाई आग, अंबेडकर प्रतिमा की खंडित। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब में अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट में उपद्रवियों ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की। इसके साथ ही उपद्रवियों ने सामने रखे संविधान को भी आग के हवाले कर दिया।

इस हैरतअंगेज घटना पर नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई इस सनसनीखेज घटना से नाराजा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने अमृतसर बंद का एलान किया है।

नाराज लोगों ने घटना को गणतंत्र दिवस पर ‘पाप’ कहा

गूरू की नगरी कहे जाने वाले अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर अचानक इस अप्रत्याशित घटना के होने से लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर अवांछनीय तत्वों का ‘पाप’ की संज्ञा दी एवं घटना की भर्त्सना की है। एक तरफ आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है क्योंकि इसी दिन भारत में संविधान लागू हुआ था।

दूसरी ओर, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जो अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित है उसे एक शरारती व्यक्ति द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया तथा संविधान को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद थाना कोतवाली से डेढ़ सौ कदम दूरी पर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एक युवक ने हथौड़े मारे और वहां बनी संविधान की किताब के नजदीक आग लगा दी।

इस घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पुलिस को भी सूचित किया। मामला जब बढ़ा तो एससी समाज के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने धरना लगा दिया। इस घटना के बाद एससी समाज में काफी रोष है। घटना की जानकारी मिलते ही एआईजी जेएस वालिया, एडीसीपी विशालजीत सिंह, एसीपी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

दलित संगठनों ने घटना पर जताई नाराजगी और किया प्रदर्शन..

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को नीचे उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। जब इस बात की जानकारी विभिन्न दलित समाज संगठनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और अपना विरोध जताया। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए दलित समाज के नेताओं ने कहा कि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पुलिस सुरक्षा की भी मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आज कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया।

पंजाब के अमृतसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा
पंजाब के अमृतसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा

घटना की जानकारी जैसे ही शहर में फैली तो बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। लोगों ने हालगेट गेट के बाहर चारों तरफ से रास्ते बंद कर दिए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच हॉलगेट चौक पर माहौल उस समय गरमा गया, जब सड़क बंद करने के दौरान एक बाइक सवार युवक प्रदर्शनकारियों के साथ उलझ गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी और युवक के बीच बहस बाजी शुरू हो गई।

इस दौरान प्रदर्शनकारी युवक की मारपीट करने लगे, जिसमें बीच-बचाव करने के लिए एआईजी जगजीत सिंह वालिया व अन्य अधिकारियों को आना पड़ा। हॉलगेट पर प्रदर्शन करने के दौरान जब चारों तरफ से रास्ते बंद कर दिए गए तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस दौरान जहां वाहन चालक परेशान हुए, वहीं रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें हॉलगेट से ही रेलवे स्टेशन तक पैदल सफर तय करना पड़ा। जाम लगने से चारों तरफ आवाजाही ठप हो गई। लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था।

पंजाब के अमृतसर में संविधान की प्रति जलाने की कोशिश।
पंजाब के अमृतसर में संविधान की प्रति जलाने की कोशिश।

पुलिस ने बताया – गिरफ्तार आरोपी अमृतसर निवासी नहीं, उसकी जांच जारी…

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया लेकिन घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे दलित संगठनों के नेताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि उस व्यक्ति को हमारी इच्छा के अनुसार सजा मिले।

वहीं जब इस मामले में मौके पर पहुंचे एसपी अमृतसर सिटी वन विशालजीत सिंह ने कहा कि ‘पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और वह व्यक्ति अमृतसर से बाहर के जिले का रहने वाला है। फिलहाल उसके अमृतसर आने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा और पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ करेगी’। 

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...