रांची. विधानसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी कल 12.30 बजे बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। वे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पीएम मोदी इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा करके और उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों व चलाए गए अभियानों के बारे में इस कार्यक्रम में चर्चा होगी।
Highlights
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं से चर्चा करके उन्हें मजबूत भाजपा और सशक्त भाजपा के संकल्प को दोहराने की अपील की है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के इस इस संवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बेहद ही उत्साहित है।
बीजेपी का कहना है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और भ्रष्टाचार को समर्पित झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार की विदाई तय है। यह समय एक संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करने की है और भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में हो, इसलिए यह अभियान बेहद ही महत्वपूर्ण हैं।
झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।