नालंदा : बड़ी खबर नालंदा विश्वविद्यालय से आ रही है। जहां राजगीर में आयोजित दो दिवसीय वैशाली उत्सव में भाग लेने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। साथ ही असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिश्व शर्मा, विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लक्खी नालंदा मौजूद हैं। सुरक्षा बलों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं इस उत्सव में नेपाल, अर्जेटीना, श्रीलंका, चिली और इजिप्ट देश से कुल पांच राजदूतों ने भी भाग लिया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वैशाली उत्सव के दौरान लोकतंत्र की जननी विषय पर सेमिनार का व्याख्यान देंगे।
रजनीश किरण की रिपोर्ट