दानापुर छावनी परिषद की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड व टेंपू पड़ाव से अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

दानापुर : दानापुर छावनी परिषद ने ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के तहत बस स्टैंड, टेंपू पड़ाव और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। परिषद की टीम ने कई स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाते हुए हटाया। छावनी परिषद सीईओ सपन कुमार ने कहा की अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अवैध कब्जा जारी रहने पर टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की।

अभियान के दौरान कई झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया, वसूला गया जुर्माना

आपको बता दें कि अभियान के दौरान कई झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया और नियमों के उल्लंघन पर संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। छावनी परिषद ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रहने की बात कही है।

Nau Atikarman 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : CO के नेतृत्व में गांधी नगर में चलाया गया ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’, सड़कों पर उतरे लोग…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...