बिहार विधानसभा Live : CM नीतीश ने कहा- बिहार में कानून का राज कायम

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इस बीच एक खबर निकलकर सामने आ रही है। सदन में बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा पहुंचे।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में आम बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश किया। सीएम नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं। वहीं विपक्ष सदन के वॉकआउट कर गया है। 2024-25 में सूबे का बजट का आकार बढ़ा। दो लाख 78 हजार 425 करोड़ तक बजट का आकार पहुंचा। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। 2005 के पहले राज्य का वार्षिक बजट 22 हजार करोड़ था। जिसे बढ़ते बढ़ते इस बार का बजट दो लाख 78 हजार किया।

वहीं बजट पर सरकार का पक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद से हम भाजपा के साथ काम करते रहे हैं। बीच में दो बार राजद को मौका दिए। बिहार में कानून का राज कायम है और इसमें कोई समझौता नहीं करेंगे। पहले के सरकार और अब के सरकार कितना अंतर है यह राज्य की जनता जानती है। महिलाओं का लगातार विकास हो रहा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हिंदू और मुस्लिम का झगड़ा होता था। हमारे आने के बाद सब रुक गया। कब्रिस्तान की घेराबंदी काम किया। हर धर्म के लोगों के लिए बिहार में काम किया गया। 2005 में पुलिस बल की संख्या 42 हजार 581 है। अभी हमारा लक्ष्य दो लाख 27 हजार पुलिस बल की संख्या किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया गया। अब आ गए है कही नहीं जाएंगे।

सीएम ने कहा कि अपने सारे लोग को कहेंगे कि बाएं दाएं मत कीजिए। विपक्ष के वॉकआउट पर नीतीश कुमार ने तंज किया। उन्होंने कहा कि सदन से भाग गए क्योंकि जानते हैं कि राज्य में लगातार काम हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीतेगी। राजद पर आरोप लगाया। सीएम नीतीश ने कहा कि जाती आधारित गणना में अतिपिछड़ा को खत्म कर सिर्फ पिछड़ा रखना के लिए कहा। लेकिन मैंने सीधे इनकार कर दिया। पांच लाख 35 हजार लोगों को पहले नौकरी दी गई। सात निश्चय पार्ट-2 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार दिया जा रहा है।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...