अग्रवाल बंधु हत्याकांड मामले में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला

रांचीः अग्रवाल बंधु हत्याकांड मामले में आज कोर्ट फैसला सुनाएगा. न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई चल रही थी. लोकेश चौधरी और उसके बॉडीगार्ड धमेंद्र तिवारी पर हत्या का आरोप लगा है. कारोबारी हेमंत अग्रवाल और उसके छोटे भाई महेन्द्र अग्रवाल की हत्या का आरोप है. रांची के अशोक नगर के एक न्यूज चैनल के दफ्तर में गोली मार कर हत्या दी गई थी.

इसे भी पढ़ेंः बेतिया कोर्ट में आज होगी मनीष कश्यप की पेशी, तीन महीने से चेन्नई जेल में है बंद

मामले में आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद जारी बहस 22 जून को पूरी हो गई थी. इसके बाद अदालत ने फैसले की तारीख 26 जून निर्धारित की थी. 19 निर्धारित तारीखों में बहस की गई. मामले में लोकेश चौधरी के साथ धर्मेंद्र तिवारी, रवि शंकर लाल एवं सुनील सिंह मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगियों की रिमांड को लेकर आज होगी सुनवाई

लोकेश चौधरी ने लालपुर निवासी सगे भाई हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल को अशोक नगर स्थित एक निजी न्यूज चैनल दफ्तर में 6 मार्च 2019 को बुलाया था. पैसे को लेकर विवाद होने पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले को लेकर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी(कांड संख्या 84/2019) दर्ज की गई थी. हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी लोकेश कुमार चौधरी फरार रहा. 9 मार्च 2020 को उसने कोर्ट में सरेंडर किया. तब से वह जेल में है.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...