आरा/सुल्तानगंज/भागलपुर/पटना सिटी/सासाराम/बेतिया/नवादा : महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो देवों के देव महादेव की पूजा को समर्पित है। यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस तिथि पर महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। पूरे देश सहित बिहार में आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर शिवालय में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी पटना के शिवालय में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सीएम नीतीश कुमार भी देश और प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
आरा और सुल्तानगंज में सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं श्रद्धालु
आपको बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व पर बिहार के अलग-अलग जिलों के शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के आरा और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज, भागलपुर, सासाराम, बेतिया, नवादा और पटना सिटी में सुबह से ही भक्त गण शिवालय में जाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह से शिवालय में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुर के आरा के सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुर के आरा के सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के उपयुक्त इंतजाम किए हैं। बता दे कि आज महाशिवरात्रि है। उसे लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। वहीं मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर विशेष तैयारी और व्यवस्था रखी गई है।
यह भी देखें :
अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की लगाई डुबकी
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर महादेव के जयकारों पुरा अजगैबीनाथ नगरी हुए गुंजायमान हो गया। भक्तों ने अजगैबीनाथ मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाते हुए मईया पार्वती को भी गंगा जल चढ़ाते हुए जीवन में सुख शांति समृद्धि की कामना किया। इस को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी के द्वारा महाशिवरात्रि की तैयारी मंदिर परिसर में करते हुए बाबा भोलेनाथ का शिव विवाह कार्यक्रम एवं शिव बारात की झांकी की तैयारी की जा रही है। दिन के एक बजे शिव बारात निकाली जाएगी। पूरे शहर में प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। नगर परिषद सुल्तानगंज के द्वारा गंगा घाट एवं पूरे शहर में साफ-सफाई युद्ध स्तर से किया जा रहा है। वहीं हजारों शिवभक्त गंगा जल लेकर पैदल और वाहनों से देवघर रवाना हुए।


भागलपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि
संपूर्ण भारतवर्ष में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह उत्सव फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस अवसर पर शिव और पार्वती की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। वर्ष भर में आने वाली 12 शिवरात्रि में महाशिवरात्रि को सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ लोगों ने बाबा महादेव पर किया जलाभिषेक
भागलपुर व आसपास के सभी शिवालयों में आज पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ लोगों ने बाबा महादेव पर जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए श्रृंगार आरती भी की। अहले सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। इसी बाबत बसंतपुर स्थित महादेव मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अनगिनत महिला-पुरुष शामिल रहे। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के पदाधिकारियों यथा सुमित कुमार, विभूति सिंह, संजीव कुमार और कार्तिक कुमार आदि को मेला समिति द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी
महाशिवरात्री के मौके पर पटना सिटी के प्रचीन गाय घाट स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। वहीं युवतियां मंदिर में पूजा कर भगवान शिव और माता पार्वती की तरह सुखमय जीवन बिताने और अच्छे वर की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनात रहे।
वहीं नंदिनी की भी पूजा की जा रही है और नंदी से आग्रह किया जा है कि हमारी विनती शिव महादेव तक पहुंचाने की कृपा करें। इसलिए उनके कानों में लोग अपनी मांगे रखते हैं। नंदिनी के द्वारा शिवजी महादेव के वहां अपना अर्चना सुनने के लिए लोग आग्रह करते हैं। वहीं पटना सिटी के तमाम जगहों पर शिवालय को खूब सजाया संवारा गया है। भक्तों में काफी उमंग है। वहीं पटना सिटी के भगवत नगर, अमरनाथ और भूतनाथ रोड मंदिर कृषि वाले में भी काफी भीड़ देखी जा रही है। हर एक जगह जहां शिवालय हैं। वहां काफी संख्या में लोग महादेव का नारा लगाते हुए गंगाजल लेकर शिव के आराधना करते हुए पूजा अर्चना कर रही हैं।


वहीं काफी संख्या में महिलाएं एवं युवती भी अपने मनोकामनाएं पूर्ण के लिए शिव की आराधना में लगे हुए हैं। वहीं शिवालय में प्रबंधक कमेटी के द्वारा भी काफी व्यवस्था किया गया है। किसी भी भक्त को किसी तरह का कष्ट नहीं हो इस बात की पूरी ध्यान रखी जा रही है। वहीं व्यवस्थापक की ओर से सारे प्रबंध किए गए। वहीं आज शोभा यात्रा की भी तैयारी है। पटना सिटी से झांकियां के साथ शोभा यात्रा निकाला जाता है। जिसमें बिहार विधानसभा का अध्यक्ष से लेकर तमाम गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति रहती है।
पटना सिटी के बैकुंठ धाम जहां पर श्रीराम-कृष्ण भी पूजा अर्चना किए थे
पटना सिटी क्षेत्र के बैकुंठ धाम की अलग महत्व है। महाशिवरात्रि के अवसर पर जो भक्त अपनी जो भी इच्छा लेकर जाते हैं। वहां मनोकामनाएं पूर्ण होती है यह बैकुंठ धाम पटना सिटी के बैकुंठ धाम के नाम से जाना जाता है। यहां की काफी प्राचीन मान्यताएं हैं। बतलाया जाता है कि प्रभु श्रीराम और प्रभु श्रीकृष्ण भी शिवजी की पूजा अर्चना यहां किया था। जो शास्त्र में इस चीज का वर्णन भी किया गया है।


वहीं पुजारी ने यह बतलाया कि यहां अनेक राजाओं के द्वारा भी यहां पूजा किया गया है जो काफी मान्यताएं हैं। इस मंदिर मे काफी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। गंगा में स्नान करके जलाभिषेक करते हैं। इस शिव महादेव के मंदिर का अलग परंपरा है और यहां आज और कल काफी भीड़ देखने को मिलता है। दो दिन तीन दिन तक लगातार महाशिवरात्रि के पर्व मनाया जाता है। यहां काफी संख्या में लोगों का आना शुरू हो गया है। वहीं गंगा तट पर बसे वैकुंठ धाम में लोग पहुंच कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सासाराम के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महाशिवरात्रि को लेकर सासाराम के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। चुकी आज महाशिवरात्रि है और आज के दिन शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना होती है। लोग सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं। सासाराम के विभिन्न शिवालयों के अलावे चेनारी के गुप्ता धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।


बेतिया के शिवालय में भक्तों की लगी भीड़
महर्षी वाल्मिकि की तपोभूमि ऐतिहासिक बेतिया के मनोकामना शिवालय, बनकटवा के कोटेश्वरनाथ शिवालय, रामनगर के नर्मदेश्वर शिवालय और वाल्मीकिनगर के जटाशंकर शिवालय मे महाशिवरात्रि पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। हजारों हजार की संख्या में शिवभक्त बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। वहीं इन शिवालय में कतारबद्ध होकर शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार भी कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही इन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं शिव भक्त भी जलाभिषेक कर वहा लगे मेले में फल , सिंदूर और प्रसाद खरीदते दिखे। वहीं बेतिया के मनोकामना शिव मंदिर में भक्त भंडारा को भी चखे। वहीं इन शिवालय में रात्रि को भव्य शिव बरात व श्रृंगार भी निकलेगा।


महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नवादा आज महाशिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिरों में भगवान महादेव का पूजा अर्चना किया जा रहा है। शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालु भगवान महादेव की पूजा अर्चना में जुटे हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ।


यह भी पढ़े : हाजीपुर : बाबा हरिहरनाथ मंदिर में शिव विवाह की पूर्व संध्या पर किया गया हल्दी कार्यक्रम का आयोजन…
नेहा गुप्ता, श्वेतांबर कुमार झा, विभूति सिंह, सलाउद्दीन, दीपक कुमार, अनिल कुमार और उमेश चौबे की रिपोर्ट