धनबाद नगर निगम की पहल, महिलाओं के लिए बनाया महिला आश्रय गृह

धनबादः नगर निगम, धनबाद ने दूसरे जिले से धनबाद आने वाली और आश्रयहीन  महिलाओं के लिए टाउन हॉल और गोल्फग्राउंड के बगल में आश्रय गृह बनाया है। इस आश्रय गृह का निर्माण पहले पुरुषों के लिए किया गया था, लेकिन अब नगर निगम ने इसे महिला आश्रय गृह के रुप में व्यवस्थित किया है। 1अगस्त इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। जिले के बाहर से आने वाली महिलाएं यहां रात्रि विश्राम कर सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

बता दें कि यह राज्य का दूसरा और कोयलांचल का पहला महिला आश्रय गृह है। इससे पूर्व रांची में ही महिलाओं के लिए अलग से आश्रय गृह बनाया गया है।

आश्रय गृह की मैनेजर नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि इस आश्रय गृह में कुल 24 रूम है। प्रत्येक रूम में दो-दो बेड लगे हुए हैं। इसके अलावे हॉल की भी व्यवस्था है। आवश्यकता पड़ने पर 48 से अधिक महिलाएं यहां रह सकती है। महिलाओं के लिए रियायती दर पर भोजन की व्यवस्था भी है। 20 रुपए देकर महिलाएं रात्रि विश्राम कर सकती हैं। लेकिन जिन महिलाओं के पास वह पैसे नहीं होंगे, वे निशुल्क रह सकती हैं और उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क होगी।

नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं के लिए गोल्फ ग्राउंड और पुरुषों के लिए स्टील गेट में आश्रय गृह का संचालन किया जा रहा है। जबकि बस स्टैंड में दो आश्रय गृह बनवाया जा रहा है, यह महिला और पुरुषों के लिए होगा। साथ ही कतरास अथवा सिंदरी इलाके में एक और आश्रय गृह का निर्माण करवाने की प्रक्रिया जारी है।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...