Advertisement
Advertisement

Dhanbad : निरसा और चिरकुंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मची हड़कंप…

Dhanbad : झारखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार सिंह और धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में निरसा और चिरकुंडा के आधा दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई।

ये भी पढ़ें- Gangster Aman Sahu : मोबाईल दुकान चलाते ऐसे बना मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, हत्या, रंगदारी समेत 100 से ज्यादा मामले दर्ज…

Dhanbad : जांच करते अधिकारी

Dhanbad : जांच करते अधिकारीछापेमारी के दौरान चिरकुंडा के पछित रोड में दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गई। कई दुकानदार छापेमारी के डर से धड़ाधड़ दुकान की शटर गिराकर भागने लगे। कई दुकानों से मिठाइयों, पनीर और मसालों के नमूने लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : मंईयां योजना का नहीं दिया पैसा तो कर दी महिला की खौफनाक हत्या, पति गिरफ्तार 

Dhanbad : कई दुकानदारों में मचा हड़कंप

निरसा के सासनबेरिया और चिरकुंडा में कई प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए, जिनमें गीता मिष्ठी महल, श्रीकृष्ण स्वीट्स, मां शीतला मिष्ठान भंडार, मां तारा स्वीट्स, अपना मधुलिका स्वीट्स, जय जगन्नाथ स्वीट्स, कल्याणेश्वरी स्वीट्स सहित किराना दुकानों से हल्दी और गोलमिर्च के सैंपल शामिल हैं।

पा 22Scope News

ये भी पढ़ें-Aman Sahu Encounter : गैंगस्टर अमन साहू के मौत के बाद अब ये बनेंगे गैंग के बॉस!… 

शिबलीबाड़ी स्थित कोलकाता अर्सलान बिरयानी को 10 दिनों के भीतर खाद्य लाइसेंस लेने का नोटिस दिया गया है। होटल मालिक मोहम्मद तनबीर आलम के नोटिस लेने से इनकार करने पर इसे ईमेल के माध्यम से भेजा गया। डिजिटल ऑयल टेस्टर से खाद्य तेल की गुणवत्ता जांची गई।

इस दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि एक ही तेल को दो से तीन बार से अधिक उपयोग न करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आजाद अंसारी की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...