Advertisement

ड्रंकन ड्राइव और एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दर्जनों लोगों पर फाइन

रांची: शुक्रवार की देर रात सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध रूप से नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

इसके साथ ही ड्रंकन ड्राइव और एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दर्जनों लोगों पर फाइन भी लगाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोरहाबादी मैदान के चारों ओर छापेमारी अभियान भी चलाया, जिसमें शराब पीने वालों को पकड़ा गया।

कई लोग अपनी बाइकों को छोड़कर फरार हो गए और ट्रैफिक पुलिस ने उन बाइकों को भी जब्त कर लिया।

शराब दुकान के बाहर ही महफिल बनी थी, जिसमें सिटी एसपी शुभांशु जैन ने विशेष जांच की।

शराब पी रहे युवकों को पुलिस ने धर पकड़कर मशीन से जांच की। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस भी सहायक थी।

एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया, जिनमें से कुछ लोग बिना हेलमेट के पकड़े गए और उनसे भी फाइन वसूला गया।

इस अभियान के दौरान चाय दुकानों, ठेले और झोपड़ीनुमा होटलों में भी गुटखा और अन्य मादक पदार्थों की जांच की गई और कार्रवाई की गई।

भीड़ लगाने वाले पीसीआर और मोरहाबादी टीओपी के जवानों को भी सख्त चेतावनी दी गई, जिन्हें यदि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई में पाया गया तो उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले जाएँगे और उन्हें गार्जियन के साथ ही छोड़ा जाएगा।

सिटी एसपी ने यह भी बताया कि यह अभियान नशे के खिलाफ लगातार जारी रहेगा, क्योंकि नशे की जड़ हर अपराध की है, और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...