छिनतई के दौरान बदमाशों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाजरत

भोजपुरः जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामडीहल टोला गांव में रविवार की दोपहर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक फेरी वाले को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने छिनतई के दौरान फेरी वाले को गोली मारी. युवक को गोली दाहिने साइड पीठ पर लगी है, जो आरपार हो गई है. जख्मी हालत में जमीन पर गिरे युवक को देखर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिसते ही चांदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर गई.

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक शिवहर जिला के पीपरारी थाना क्षेत्र के देवकुली धर्मपुर गांव निवासी राज कुमार यादव का 25 वर्षीय पुत्र भोला यादव है. घायल युवक पेशे से फेरीवाला है और अपने साथी के साथ बाइक से गांव-गांव घुमकर फेरी करता है. वहीं बाइक चला रहा उसके ही गांव निवासी स्व.राम सोगरात राम का पुत्र नवीन कुमार बीच-बचाव के दौरान घायल हो गया.

रिपोर्टः नेहा गुप्ता

 

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...