Advertisment

Munger में सुबह-सुबह हुई गोलीबारी, मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

मुंगेर: मुंगेर में सोमवार की अहले सुबह मामूली विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत के तेरासी गांव की है। मृतक की पहचान धनिक चौधरी का पुत्र राजाराम चौधरी के रूप में की गई।

मामले में मृतक के भाई ने बताया कि रविवार की शाम पड़ोसी सुदामा चौधरी शराब पी कर आया और हम सभी भाइयों के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में नोंकझोंक भी हुई और कुछ देर के बाद फिर शांत हो गया। दुबारा वह अपने पुत्रों के साथ सोमवार की अहले सुबह मृतक के घर में घुस कर गाली गलौज करने लगा और इसी बीच सुदामा चौधरी के पुत्र रवीन और सीटू ने गोली चला दी जो कि मृतक को लग गई। गोली लगने के बाद आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में मृतक के भाइयो ने बताया कि उसकी मां ने उसके पडोसी से शिकायत की थी उसके बेटे उसे खाना पानी नहीं देते हैं। इसी शिकायत के बाद पड़ोसी समझाने के बदले शराब पी कर पहले गाली गलोज की और फिर गोली मार दी। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह जब नोक झोंक हुई तो पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कहा कि थाना पहुंच कर मामले में आवेदन दो। हमलोगों ने कहा कि पुलिस के साथ ही थाना जायेंगे लेकिन पुलिसकर्मी ले कर नहीं गए। पुलिस के जाते ही पडोसी दुबारा घर में घुस कर गोली मार दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  PACS Election के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger

Munger

Ranchi Railway: 6 करोड़ रुपये से बनेगा Centralized Control Room, एक...

 रांची रेल मंडल में 6 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम बनेगा। यहां से सभी ट्रेनों की रियल टाइम निगरानी, परिचालन...

Jharkhand Weather Update: अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, अगस्त...

 रांची में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में मानसून कमजोर रह सकता है और बारिश बंगाल...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...