पटना: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर बिहार के कुछ जिलों में भी देखने को मिलेगा। इसे लेकर बिहार में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान दाना का असर बिहार में गुरुवार की रात या शुक्रवार से दिखने लगेगा। बताया जा रहा है कि तूफान का असर बिहार के 12 जिलों में दिखेगा।
मौसम विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार जमुई, बांका, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय समेत अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 25 अक्टूबर की सुबह से इन जिलों में बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलेगी। इन जिलों में 26 अक्टूबर तक तूफान का असर दिखेगा।
राज्य में बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि बारिश और आंधी की वजह से खेतों में फसल और वृक्षों को नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Property Registration के लिए नहीं लगाना होगा कार्यालयों का चक्कर, छत्तीसगढ़ सरकार ने धोखाधड़ी से बचाने के लिए…
Cyclone ‘Dana’ Cyclone ‘Dana’ Cyclone ‘Dana’
Cyclone ‘Dana’


















