Advertisement
Advertisement

हाजीपुर में पुल बना रही कंपनी के बेस कैंप में लगी आग

HAJIPUR : हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु पुल के समानांतर पुल बना रहे कंपनी के बेस कैंप में भीषण आग लगी. पटना और वैशाली से पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी. बताया जा रहा है कि हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पाया नंबर एक के पास एसपी सिंगल कंपनी का बेस कैंप लगा हुआ था. गैस वेल्डिंग के दौरान आग लगी थी जिसके बाद एक-एक करके वहां रखे 12 सिलेंडर फटने लगे.

hajipur aag 2 22Scope News


हाजीपुर : धमाके के बाद जमा हुए आसपास के ग्रामीण


सिलेंडर फटने के बाद हुए धमाके से आसपास के ग्रामीण जमा हो गए. सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया. घटना के विषय में बताया गया कि पहले सुबह कंपनी के बेस कैंप में बिल्डिंग का काम चल रहा था कि अचानक आग लग गई. इसके बाद कंपनी में रखे सिलेंडर फटने से धमाकों की आवाज से आस-पड़ोस कि लोग जमा होने लगे. घटना के कारणों के विषय में बताया जा रहा है कि बिल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लगी थी.


किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं


इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. यहां तक बिल्डिंग कर रहे मजदूर सहित कंपनी के तमाम कर्मचारी बेस कैंप से सुरक्षित बाहर निकल गए. इस घटना में कंपनी का रखा काफी सामान जलकर राख हो गया.


वेल्डिंग करने के क्रम में स्पार्क से लगी आग


इस विषय में फायर ऑफिसर अशोक कुमार प्रसाद ने

बताया कि हम लोग आप पर कंट्रोल कर रहे हैं जैसा कि

उन्होंने बताया है वेल्डिंग करने के क्रम में स्पार्किंग के कारण

तार में आग पकड़ा होगा और इसके बाद सिलेंडर विस्फोट

करना शुरू किया होगा. पटना से भी 2 गाड़ियां आई हैं.

लगभग 7 गाड़ियां यहां पर काम कर रही है लगभग

आग पर काबू किया जा चुका है और किया जा रहा है.

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...