बीजेपी नेता निलेश मुखिया को देखने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रूबन अस्पताल बीजेपी नेता निलेश मुखिया को देखने पहुंचे। डॉक्टरों से बातचीत की। उनके आवास जाकर उनकी पत्नी से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और उनका हौसला बढ़ाया। भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया नीलेश मुखिया को विगत दिनों अपराधियों ने गोली मार दी थी।

प्रसाद ने कहा की जब यह घटना हुई तो वे संसद सत्र में व्यस्त थे लेकिन वे लगातार पटना के रूबन अस्पताल के डॉक्टर्स से बात करते रहे। वे दिल्ली एआईआईएमएस के न्यूरो सर्जन डॉक्टर सत्यार्थी से बात कर रूबन अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात करवाई। डॉक्टर्स ने कहा की लाइनअप और ट्रीटमेंट ठीक है और डॉक्टर्स अच्छी कोशिश कर रहे है।

पत्रकारों से बात करते हुए प्रसाद ने कहा की नीतीश-तेजस्वी सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था के चलते तेजी से बढ रहा अपराध का ग्राफ चिंताजनक है। बिहार में बढ़ता अपराध आपकी कुशासन को बेनकाब कर रहा है। नीतीश बाबू, पटना में निरंतर बढ़ रही अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए आपकी पुलिस क्या कर रही है? इस घटना को घटित हुए पांच दिन हो गए फिर भी अपराधी अभी पकड़ से क्यों बाहर है? किस सुशासन की बात करते है नीतीश बाबू?।

Ravishankar Prasad 1 22Scope News

प्रसाद ने कहा की पटना जैसे बड़े शहर में आय दिन गोलीबारी हो रही है। हर दिन अखबारों में लूट, डकैती और हत्या आदि होती रहती है। पटना साहिब के सांसद के नाते और पटना, बिहार के नागरिक के नाते आपसे उम्मीद करूंगा की पुलिस इस मामले को सख्ती से लेंगी। अभी तक कोई भी दोषी पकड़े नही गए यह बहुत ही पीड़ादायक है।

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img