शरद पूर्णिमा के अवसर पर कष्ट हरनी घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन

मुंगेर : मुंगेर गंगा समग्र द्वारा किला परिसर स्थित कष्टहरनी घाट में आयोजित गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने गंगा आरती की शुरुआत प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। गंगा महाआरती के मुख्य महंत देवनायक दास आरती में राकेश महंत रोशन एवं अनिल महंत शामिल थे। कल-कल छल-छल अविरल बहती गंगा के सामने जय गंगे माता के धुन पर महाआरती के समय श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी और दोनों हाथों से ताली बजाकर अपने आप को कार्यक्रम में सम्मिलित किया।

महाआरती के तुरंत बाद खीर का मीठा प्रसाद भोग के रूप में सभी श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। महाआरती के बाद भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गंगा के प्रति आस्था श्रद्धालुओं में और अधिक बढ़ती है। गंगा समग्र समिति का उन्होंने साधुवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अच्छा है और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा का प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे कार्यक्रम से लोगों को गंगा के साथ-सफाई के प्रति लगाव बढ़ता है। हमें गंगा को साफ बनाने के लिए आगे आना चाहिए। गंगा में पूजा सामग्री या कचरा नहीं फेंकना चाहिए। जैसी गंगा हमें पूर्वजों ने दी है आने वाले भविष्य को भी हम उसी तरह की गंगा दे पाए इसलिए हम लोगों को गंगा की साफ-सफाई के प्रति सतर्क एवं सजग रहना चाहिए। मौके पर गंगा समग्र के अधिकारी प्रीतम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने EXIT POLL को बताया भ्रामक, कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश सिंह...