Ranchi : कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़नाकर ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के गठन होने के बाद दिल्ली में दो बैठक की गई थी। इस बैठक में कैसे झारखंड (Jharkhand) में जो चुनाव होना है उसको आगे लेकर जाना है। दो दिवसीय दौरे पर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनकी राय जाने की कोशिश कर रहे हैं।
Jharkhand में चुनाव जीतने पर चल रही है लंबी चर्चा
राज्य के 81 सीटों पर दावेदारी जो पेश कर रहे हैं उनसे चर्चा हुई है। यह चुनाव कैसे हम जीते इसके ऊपर सभी स्तर के नेताओं के साथ काफी लंबी चर्चा हुई है। अब सभी जिलों में जाकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनसे बात करेंगे। सबको ऐसा लग रहा है कि हमारी सरकार झारखंड में दोबारा बनेगी।
ये भी पढ़ें- Breaking : चंपाई सोरेन ही जासूसी करते थे-बंधु तिर्की का चंपाई पर बड़ा पलटवार…
एक-एक विधानसभा से 100 से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं और यह कांग्रेस के लिए अच्छी बात है। जो राजनीति में आना चाहते हैं वह भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। इस बार कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और हमारा जो काम है वह काफी कठिन होता जा रहा है। देश के सभी लोग चाहते हैं कि बीजेपी को रोका जाए। तो हम लोगों के लिए अच्छी डेवलपमेंट है और इससे हमें एनर्जी मिल रही है।
Highlights



















