Google Map बना जानलेवा, एक बार फिर हादसे का शिकार हुई कार

बरेली: आज कल लोग यात्रा के दौरान बेझिझक गूगल मैप का उपयोग करने लगे हैं लेकिन अब गूगल मैप का उपयोग खतरनाक दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में एक बार गूगल मैप के सहारे चल रही एक कार नहर में गिर गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों की जान बच गई। मामला बरेली जिला के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है जहां गूगल मैप के सहारे जा रहे एक कार सवार की कार नहर में गिर गई। घटना में कार में बैठे तीन लोगों की जान बच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर क्रेन के मदद से नहर से कार को बाहर निकाला।

मामले में इज्जतनगर थाना के अधिकारी ने बताया कि औरैया निवासी महेंद्र प्रताप सिंह दो अन्य लोगों के साथ कार से पीलीभीत रहे थे। वे गूगल की मदद से रास्ता देख कर जा रहे थे। रास्ते में कलापुर नहर ने बरकापुर के पास सड़क काट दिया है और इसी वजह से कार नहर में पलट गई। गनीमत रही की कार में सवार तीनों लोगों ने निकल कर अपनी जान बचा ली। बता दें कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं में गूगल मैप के सहारे जा लोगों की कार अर्द्धनिर्मित पुल से नदी में गिर गई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने गूगल को नोटिस जारी किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM की यात्रा में 200 करोड़ रूपये की जरूरत क्यों? तेजस्वी ने कहा…

Google Map Google Map Google Map

Google Map

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...