Governor Santosh Gangwar will take oath of office and secrecy tomorrow at 9.45 am
रांची : झारखंड के नवनियुक्त Governor Santosh Gangwar बुधवार को 9.45 बजे शपथ लेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसएन प्रसाद उन्हें राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
Highlights
राजभवन सचिवालय ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचेंगे। इधर, वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को ही रांची से विदा हो जाएंगे। उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।