रांची: सुप्रीम कोर्ट 29 जुलाई को ईडी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दिए जाने के निर्णय। को चुनौती दी गई है।
भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने गत 28 जून को हेमंत सोरेन को जमानत देने का आदेश दिया था। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध ईडी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी।



















