जामताड़ा में हेमंत सोरेन ने इरफान अंसारी के लिए किया चुनाव प्रचार, भाजपा पर जमकर बोला हमला

जामताड़ा. झारखंड के होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। 18 नवंबर की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उससे पहले पक्ष और विपक्ष दोनों शक्ति प्रदर्शन में जुट गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणबहाल पंचायत में सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा की।

जामताड़ा में हेमंत सोरेन ने किया चुनाव प्रचार

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी, वामदल मिलकर एक महत्वपूर्ण इंडिया गठबंधन बनाया है। यह फैसला लिया गया है कि जामताड़ा विधानसभा से ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड से भाजपा को भगाएंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि 5 साल तक भाजपा को सत्ता से बाहर रखें, जिससे भाजपा के अंदर बौखलाहट मच गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नजर हमारे झारखंड के खनिज संपदा और जल, जंगल, जमीन पर है। उन्होंने कहा कि आज तक बीजेपी वाले ने एक भी अल्पसंख्यक, किसानों के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ जाति, धर्म के नाम पर उन्माद फैलाकर लोगों को बांटने का काम किया है। उन्होंने जामताड़ा के मतदाताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

बता दें कि, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहा है। झारखंड में 43 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हो चुकी है, बाकी 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों का एक साथ परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...