Advertisement
Advertisement

Home Minister Amit Shah : नक्सलवाद को 1 मार्च 2026 तक भारत से खत्म करके रहेंगे…

डिजिटल डेस्क। Home Minister Amit Shah : नक्सलवाद को 1 मार्च 2026 तक भारत से खत्म करके रहेंगे…। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को हुए नक्सली हमले को लेकर केंद्रीय Home Minister Amit Shah ने गंभीर दुख व्यक्त करते हुए अहम संकल्प लेते हुए ऐलान किया है।

Home Minister Amit Shah ने कहा -‘…1 मार्च 2026 तक भारत की जमीन से नक्सलवाद को खत्म करके ही रहेंगे। एक आईईडी विस्फोट में डीआरजी के जवानों के बलिदान की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं’।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले पर यह बोले Home Minister Amit Shah…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को हुए नक्सली हमले को लेकर केंद्रीय Home Minister Amit Shah ने कहा कि – ‘इस दुख को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

…बीजापुर (छत्तीसगढ़) में IED ब्लास्ट में DRG के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दुखी हूं। वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे’।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज नकस्ली हमले में 8 जवानों समेत 9 की हुई मौत

बता दें कि बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में एक ड्राइवर और 8 जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया।

Chhattisgarh
Chhattisgarh में नक्सलियों ने किया बलास्ट, 9 जवान शहीद, एक सिविलियन भी…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु साय

छत्तीसगढ़ के सीएम ने नक्सली हमले की निंदा की, बोले- नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। सीएम विष्णु देव साय ने  कहा कि -‘…बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों की ओर से किए गए IED ब्लास्ट में 8 जवानों के साथ एक ड्राइवर की शहादत का समाचार बेहद दुखद है। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

…मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखलाए हुए हैं और हताश होकर ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारी लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।’

 

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...