Commercial Advertisment

आईईडी बलास्ट में कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर और एक जवान घायल, दोनों घायल जवान को भेजा गया रांची

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन कांडे, सागेन अंगारिया, अश्विन अपने दस्ता के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है.

सूचना मिलने के बाद इनके विरूद्ध कारगर कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया गया था.

इसी क्रम में गुरूवार से एक संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम सरजोमबुरू, तुम्बाहाका के सीमावर्ती क्षेत्र में शुरू किया गया. अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 02 आईईडी और रास्ते में गढ़डा करके 31 लोहे का रड और 250 तीर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया.

सर्च के दौरान करीब 12 से 12.15 बजे के बीच टोंटो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका और सरजोमबुरू के बीच में जंगली  पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 03 आईईडी को विस्फोट किया गया. जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 BN के इंस्पेक्टर जीडी भुपेन्द्र कुमार और सीटी, जीडी राजेश कुमार आईईडी विस्फोट से जख्मी हो गए.

पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, रांची और सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर, रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी जवान को इलाज के लिए रांची भेजा गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

रिपोर्टः संतोष वर्मा

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...