IPL 2024 MI vs DC: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया। इसमें इस सीजन पहली बार मुंबई ने जीत का स्वाद चखा। मुंबई ने दिल्ली को 29 रनों से हरा दिया।
Highlights
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकट खोकर 234 रन बनाये हैं और दिल्ली को जीत के 235 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी।
IPL 2024 MI vs DC:
मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनााये। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 39 रन, टीम डेविड ने 45 रन बनाये। कप्तान हार्दिक पांड्या का काफी अरसे बाद आज बल्ला चला। वहीं काफी दिनों से खेल से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा। वे बिना रन बनाये आउट हुए।
बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स दो प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक चार मैच खेले हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस शून्य प्वाइंट्स के साथ दसवें स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं। इनमें तीनों में हार मिली है।