JEHANABAD से जदयू के प्रत्याशी ने किया बड़ा दावा, कहा ‘पिछली बार से अधिक मतों से होगी जीत’

जहानाबाद: जहानाबाद में जदयू की तरफ से एक निजी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान जहानाबाद के जदयू लोकसभा प्रभारी सह पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं जहानाबाद के वर्तमान सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जहानाबाद लोकसभा प्रभारी भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस बार चुनाव में एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। साथ ही देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें- PATNA के महावीर मंदिर में हनुमान जी को पहनाया जायेगा इतने रूपये के सोना के मुकुट और हार, रामनवमी पर…

उन्होंने वर्तमान सांसद सह प्रत्याशी से लोगों की नाराजगी को लेकर कहा कि अपनी नाराजगी को भूल कर अपने मताधिकार का प्रयोग विकास के लिए करें। आपकी जो भी शिकायतें हैं वह इस बार दूर कर दी जाएगी। वहीं वर्तमान सांसद सह प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी ने दवा किया कि पिछली बार से अधिक मतों के अंतर से इस बार चुनाव जीतेंगे। प्रेस वार्ता से पूर्व लोकसभा प्रभारी, वर्तमान सांसद और जदयू के अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई।

JEHANABAD से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...