Pakur : चुनावी माहौल का दौर चल रहा है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले फेज का मतदान संपन्न हो गया है। दूसरे फेज के मतदान 20 नवंबर को होना है। इसी बीच झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लिट्टीपाड़ा से जेएमएम विधायक दिनेश विलियम मरांडी बीजेपी में शामिल हो गये हैं।
Jharkhand Politics : टिकट कटने से थे नाराज
आज लिट्टीपाड़ी के हिरणपुर में आयोजित सभा के दौरान बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के समक्ष दिनेश मरांडी ने बीजेपी की सदस्यता ली। बताते चले कि दिनेश मरांडी जेएमएम के पूर्व कद्दावर नेता स्वर्गीय साइमन मरांडी के बेटे है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे बीजेपी को बड़ा फायदा होने वाला है।
बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने दिनेश मरांडी का टिकट काट दिया था। जिसके बाद से ही वे लगातार जेएमएम पर हमलावर नजर आ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही दिनेश के जेएमएम के खिलाफ बयानबाजी करने पर उनसे पार्टी ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि उसके पहले ही दिनेश मरांडी आज बीजेपी में शामिल हो गए।
Highlights







