Advertisement
Advertisement

RJD की रैली में कार्यकर्ता करेंगे लालू-तेजस्वी का हाथ मजबूत, मोतिहारी में…

पूर्वी चंपारण: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी तैयारी में जुटी हुई है। आगामी 24 अप्रैल को राजधानी पटना में RJD की तरफ से एक बड़ी रैली की जा रही है जिसकी तैयारी सभी जिलों में जोरों से की जा रही है। राजद की रैली को लेकर RJD पंचायती प्रकोष्ठ की तरफ से पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक बैठक की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील की साथ ही उनसे अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को रैली में पटना चलने के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें – ED की छापेमारी में करोड़ों रूपये हुए थे बरामद, अब सरकार ने कर दिया बर्खास्त

मामले बात करते हुए RJD पंचायती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी ने कहा कि संगठन में सभी लोगों का योगदान होता है। हम लोग पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। आगामी 24 अप्रैल को पटना में होने वाली रैली में तमाम पार्टी कार्यकर्ता मजबूती के साथ लालू यादव और तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि दोनों ही लोग लालू यादव पर हर समय हमलावर रहते हैं इससे साफ प्रतीत होता है कि उनलोगों के मन में लालू यादव के प्रति कितनी इर्ष्या है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अमित शाह के बिहार दौरा से RLJP को नहीं पड़ेगा फर्क, पशुपति पारस ने कहा….

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...