आवास योजना के नाम पर अनपढ़ व्यक्ति से लिखवायी गई जमीन, बेघर हुए मालिक

जमुई : झाझा प्रखंड के बाराकोला पंचायत स्थित घोरमारा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आदमी को आदमी पर भरोसा नही रहा जहां आवास योजना का लालच देकर एक अनपढ़ व्यक्ति से उसकी 24 कट्ठा जमीन धोखाधड़ी से लिखवा ली गई। बहादूर यादव ने आरोप लगाया है कि जेबल यादव नामक व्यक्ति ने इंदिरा आवास दिलाने का झांसा देकर उसे कोर्ट में कागजात पर हस्ताक्षर करवाया और जमीन हड़प ली।

मामले की मुख्य बातों में धोखाधड़ी के तरीके में जेबल यादव ने बहादूर यादव को पहले शराब और खाना खिलाया साथ ही चकाई कोर्ट में दस्तावेज तैयार करवाकर जमीन हड़प ली।हालांकि बहादूर यादव को इंदिरा आवास का वादा किया गया था, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं ग्रामीण और पंचायत सरपंच एवं मुखिया का कहना है कि जमीन धोखाधड़ी से लिखवाई गई है। जेबल यादव के बाहुबली रिश्तेदार और जनप्रतिनिधि उसे बचा रहे हैं। जेबल यादव का दावा है कि उसने जमीन के बदले आठ लाख रुपए बहादूर यादव को इलाज के लिए दिए। जो झूठे दावों और फर्जी कहानी के जरिए पंचायत में मामला उलझा रहा है।

यह भी देखें :

वहीं बहादूर यादव ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही ग्रामीणों ने डीएम और संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर मामले को सुलझाने की मांग की है। बताते चलें कि यह घटना न केवल धोखाधड़ी की गंभीरता को उजागर करती है, बल्कि सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलती है। इस पर त्वरित न्याय दिलाने की जरूरत है ताकि समाज में विश्वास बहाल हो सके।

यह भी पढ़े : जमुई में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...