Advertisment

घर से बुलाकर युवक की हत्या

नालंदा : नालंदा में शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा गांव के समीप चिमनी भट्ठी के पास की है। मृतक की पहचान नैरंगा गांव निवासी राजेश उर्फ राजू केवट के (15) वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल हत्या के वजहों का पता नहीं चल सका है। दीपक के चाचा गोरेलाल ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे के करीब कुछ लड़के दीपक को बुलाकर घर से ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई बावजूद दीपक का कहीं अता-पता नहीं चल सका। सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए चिमनी भट्टा की तरफ गई तो मिट्टी की ढेर पर दीपक के शव को पड़ा हुआ देखा, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।

शव मिलने की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। किशोर के गले में काला निशान है। और शरीर पर भी चोट के निशान है। जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला दबाकर और पीट पीट कर उसकी हत्या की गई है। पास में ही एक कलम भी बरामद किया गया है। शरीर पे कलम से वार के निशान भी है। वहीं हत्या के पहले बदमाशों से दीपक की झड़प भी हुई है। शरीर पर जगह-जगह मिट्टी लगा हुआ है। दीपक कुमार पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह बिन्द हाइ स्कूल के नौवीं क्लास का छात्र था। दीपक के पिता राजेश, चेन्नई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना पर वे घर लौट रहे हैं। वहीं चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की गई है।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, बहन को परीक्षा दिलाने जा रहा था शेखपुरा

चिमनी भट्ठा के पास शव मिलने की खबर जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली बिन्द थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे जांच में जुट गए हैं। थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। शरीर पर चोट और गले में काला निशान है। प्रथमदृष्टया पीट पीट कर हत्या प्रतीत हो रही है। एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...