अब Police Station में भी होता है नाच गाना, वीडियो वायरल…

अब Police Station में भी होता है नाच गाना, वीडियो वायरल...

Google पर 22Scope चुनें

बेगूसराय: बिहार पुलिस मुख्यालय की तमाम सख्तियों के बावजूद पुलिसिया व्यवस्थाओं मे सुधार नहीं हो रहा। ताजा मामला बेगूसराय जिले के बखरी थाने से सामने आया है। कानून का राज स्थापित करने के लिए बने Police Station में किशोरी खुलेआम पुलिसकर्मियों के सामने भोजपुरी गाने पर रील बना रहीं हैं। पुलिस प्रशासन से मजनू के नहीं डरने जैसे भोजपुरी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

रील बनाने वाली किशोरी का फेसबुक आईडी में नाम सपना दीपक सिंह है। बताया जा रहा है कि Police Station में खुलेआम रील बनाकर प्रशासनिक महकमे का मजाक बनाने वाली युवती जिले के एसपी के एक रीडर की रिश्तेदार है। यही वजह है कि उसे थाने के अंदर रील बनाने से किसी ने नहीं रोका।

Under 19 क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत पर बिहार मे हर्ष, कप्तान निक्की का बिहार से…

रील वायरल होने के बाद बेगूसराय पुलिस सवालों के घेरे में है। अगर थाने के अंदर कोई इस तरह भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाए तो कानून का राज स्थापित करने दावों की धज्जियां उड़ती रहेंगी। एक तरफ बेगूसराय जिले में आपराधिक वारदातें लगातार जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ Police Station में बनी रील वायरल होने के बाद खाकी की कार्यशैली कटघरे में आ गई है। हालांकि वीडियो कब बनाया गया है यह साफ नहीं हो पाया है। क्योंकि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया था उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। लेकिन थाने के अंदर डांस का रील वायरल होने के बाद बखरी थाना पुलिस कटघरे में है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Transport Department के अधिकारियों पर हमला कर किया था घायल, 8 गिरफ्तार

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...