रांची से पटना, भागलपुर और टाटानगर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

रांची से पटना, भागलपुर और टाटानगर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

रांची: जेएसएससी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, रांची रेल मंडल द्वारा 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 08601/08603 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल 21 और 22 सितंबर को रांची से 18:00 बजे चलेगी, जो सुबह 06:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 08602/08604 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 22 और 23 सितंबर को भागलपुर से 17:35 बजे खुलेगी और सुबह 05:20 बजे रांची पहुंचेगी।

पटना के लिए ट्रेन संख्या 08626/08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 21 और 22 सितंबर को रांची से 21:40 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 07:45 बजे पटना पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 08625/08623 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 22 और 23 सितंबर को पटना से रात 20:45 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 06:45 बजे रांची पहुंचेगी।

इसके अलावा, टाटानगर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 और 22 सितंबर की रात 2:30 बजे टाटानगर से चलेगी और सुबह 6:15 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं, रांची-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 और 22 सितंबर को 19:00 बजे रांची से निकलेगी और 23:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय पर स्टेशन पर पहुंचे और यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Share with family and friends: