दानापुर : दानापुर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पीछे एक महिला की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं इस हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव विमान ने बताया कि आनंदी राम को लालसा देवी के हत्या मामले में गिरफ्तार की गई है। महिला समूह द्वारा लोन पास करने के मामले में आनंदी राम ग्राइंडर बना हुआ था लगातार जिससे पैसा उठाया गया था। वह दबाव बना रहा था इस वजह से आनंदी राम ने महिला को तेज धार हथियार हत्या कर दी गई।
रजत कुमार की रिपोर्ट

















