बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब…

Desk : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा उठाए गए “वोट चोरी” के मुद्दे पर अब चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। मामला एक महिला–शकुन रानी–से जुड़ा है, जिसे राहुल गांधी ने 7 अगस्त 2025 को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो बार वोट डालने का उदाहरण बताकर चुनावी धांधली का प्रतीक बताया था।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi ने उठाई ‘वोट चोरी’ की आवाज़, वेबसाइट और नंबर जारी… 

Rahul today 22Scope News
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi से सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की मांग

राहुल गांधी ने देशभर में चल रहे अपने “डिजिटल वोटर लिस्ट पारदर्शिता” अभियान के तहत इस मामले को जनता के सामने लाते हुए चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। लेकिन अब कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनके आरोपों को नकारते हुए कहा है कि शकुन रानी ने केवल एक बार ही वोट डाला है और यह बात आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड से भी साबित होती है।

ये भी पढ़ें- Breaking : जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, आज बाबा बहुत याद आ रहे…

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में राहुल गांधी से उन सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की मांग की है, जिनके आधार पर उन्होंने यह आरोप लगाया। आयोग ने यह भी साफ किया कि राहुल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए दस्तावेज आयोग द्वारा जारी नहीं प्रतीत होते और उनकी सत्यता संदेहास्पद है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस देशभर में चुनावी सुधारों और फर्जी वोटिंग के खिलाफ जन अभियान चला रही है। आयोग के इस हस्तक्षेप ने राहुल गांधी की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं और उनके “वोट चोरी” अभियान की विश्वसनीयता को नई चुनौती दी है।

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...