Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। 4 दिसंबर तक झारखंड में बारिश होने के आसार हैं इसके साथ ही राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये सारे बदलाव चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से होने वाले हैं। चक्रवाती तूफान फेंगल का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।
Highlights
ये भी पढ़ें-Chaibasa Encounter : मारा गया पीएलएफआई का एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु
Ranchi : 4 दिसंबर तक रहेगा फेंगल का असर
झारखंड मौसम विभाग रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि आज देर शाम साइक्लोन फेंगल उत्तरी तमिलनाडु के महाबली तट से क्रॉस करेगा उस वक्त हवा की गति 90 km प्रति घंटे रहेगी।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh Murder : घर में घुसकर अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत…
इस साईक्लोन का असर झारखंड में भी रहेगा। 4 दिसंबर तक इसका असर देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है इस वजह से राज्य में ठंड बढ़ने के भी आसार हैं।