लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की डायरी एवं कैलेंडर-2026 का विमोचन

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की डायरी एवं कैलेंडर-2026 का विमोचन

पटना : आज माननीय मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग श्री संजय कुमार सिंह द्वारा विभागीय डायरी एवं कैलेंडर-2026 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विशेष सचिव, श्री संजीव कुमार सहित विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हर घर नल का जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन स्तर सुधार

विमोचन कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हर घर नल का जल योजना ने न केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर, स्वास्थ्य, महिलाओं के सम्मान तथा समग्र सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

योजनाओं का प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण विभाग की जिम्मेवारी

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जलापूर्ति के क्षेत्र में एक व्यापक एवं सुदृढ़ संरचना विकसित की गई है। वर्तमान समय में विभाग की प्राथमिकता निर्मित जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) पर केंद्रित है, ताकि योजनाएँ नियमित रूप से संचालित रहें, तकनीकी रूप से कार्यशील रहें और अंतिम उपभोक्ता तक बिना बाधा गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो।

एक लाख चौदह हजार वार्डों में स्वच्छ पेयजल की सुनिश्चित आपूर्ति

वर्तमान में राज्य के एक लाख चौदह हजार से अधिक वार्डों में लगभग एक लाख बीस हजार जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया गया है, जिनके माध्यम से 1.86 करोड़ घरों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

कैलेंडर में विभाग से संबंधित उपयोगी जानकारी संकलित

डायरी एवं कैलेंडर-2026 में विभाग की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों तथा जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित उपयोगी जानकारी को संकलित किया गया है, जिससे विभागीय अधिकारियों एवं फील्ड स्तर के कर्मियों को वर्ष भर कार्य निष्पादन में सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़े :  भोजपुर और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 60 लाख की शराब जब्त, 10 चक्का कंटेनर ले लाई जा रही थी शराब

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...