सड़क पर बने गड्ढे में सिहोडीह वासियों ने मछली मार जताया विरोध, लोगों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के लगाए नारे

गिरिडीहः देवघर मुख्य पथ पर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित सिहोडीह में जर्जर हो चुकी सड़क के खिलाफ सिहोडीह वासियों ने विरोध प्रकट किया. सुबह से स्थानीय लोग सिहोडीह स्थित एक मैरेज हाल के समीप एकत्रित होकर सांकेतिक रूप से सड़क की दुर्दशा का विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सड़क पर बने तालाब में जाल डाल कर और बंसी लगाकर मछली मारने का काम किया.

इस दौरान स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार, स्थानीय सांसद-विधायक और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का भी नारा लगाया. साथ ही स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर शीघ्र इस सड़क की मरम्मति का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे. लोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद और जिला प्रशासन से इस सड़क को त्वरित संज्ञान में लेने और बनवाने की मांग की.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरिडीह से देवघर जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति काफी खास्ता हाल है. सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है. जिनमे इन दिनों हो रही लगातार बारिश के कारण उनमें पानी जम गया है और मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गया है. जिससे आम लोगों को उस सड़क से गुजरना काफी कष्टप्रद हो गया.

वहीं सड़क पर बने गड्ढे में आये दिन बड़ी छोटी वाहनों के फंस जाने से इस मुख्य मार्ग में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जिससे जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है. कई बार दुर्घटनाएं भी घटित होती है. ग्रामीणों ने कई बार इसकीं शिकायत सम्बन्धित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से किया, लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला. उल्टा सड़क और भी जर्जर हो गया है.

लोगों ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व अगर सिहोडीह नया पुल से लेकर कॉलेज मोड़ तक नए सिरे से सड़क का निर्माण होगा तभी इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोग चुनाव जैसे महापर्व में हिस्सा लेंगे. अन्यथा “रोड नहीं तो वोट नही” का नारा बुलंद करते हुए वोट का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे. लोगों ने यह भी कहा यह रोड काफी जर्जर हो गया है. इसमें चिप्पी और टिकरी लगा कर मरम्मत करने से काम नही चलेगा. इस पूरे सड़क का नये सिरे से निर्माण कराना होगा.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...