रेप के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का को सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिडनी : श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का- ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से के बीच एक बड़ी खबर आयी है.

सिडनी पुलिस ने शनिवार को श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलाका को गिरफ्तार कर लिया.

यह गिरफ्तारी उन पर लगे रेप के आरोप के बाद हुई है. फिलहाल वह सिडनी में ही हैं,

जबकि बाकी श्रीलंका की टीम कोलंबो के लिए रवाना हो गई है.

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

उनके मुताबिक, एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है.

उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 31 साल के दनुष्का को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद किया गिरफ्तार

बता दें कि श्रीलंक टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाई थी.

उसने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

इस मैच के दौरान दनुष्का टीम के साथ ही थे. मैच में श्रीलंका को हार मिली. इसी मुकाबले के बाद दनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे दनुष्का

श्रीलंका टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है. इसके कारण ही टीम अब अपने देश लौट गई है. मगर उनके साथ दनुष्का नहीं हैं, क्योंकि उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. दरअसल, दनुष्का श्रीलंका टीम के साथ ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. मगर चोट के कारण वह बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. इसके बाद उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में रिप्लेस किया गया था.

वर्ल्ड कप में एक ही मैच खेल सके थे दनुष्का

श्रीलंकाई टीम ने अपने ग्रुप – 12 में पांच मैच खेले, जिसमें सिर्फ दो ही जीते थे. इस तरह टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. टीम ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, रेप के आरोप में गिरफ्तार दनुष्का ने इस टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला था. यह मुकाबला क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया के खिलाफ हुआ था.

इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर दनुष्का बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सके थे. वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. इस मैच में श्रीलंका की हालत बेहद खराब रही थी. इस मुकाबले में नामीबिया ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हराया था.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...