रांची : झारखंड कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। इस मौके पर रांची के धुर्वा में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान का उदघाटन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज के दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सेल फोन से लेकर पंचायती राज का सपना राजीव गांधी की ही देन है। राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान का लाभ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को मिलगा, इसी सोच के तहत इसका निर्माण किया गया है मौके पर कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री मौजूद रहे।
रिपोर्ट : प्रतीक सिंह